उत्तराखण्ड

कुमाऊं विश्वविद्यालय की छात्रा का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल,

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने तीन युवकों पर उसका निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और उसे वायरल करने का आरोप लगाया है।
शिकायत के आधार पर तल्लीताल थाने में नैनीताल निवासी आयुष कुमार, भावेश नेगी और प्रशांत जोशी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
छात्रा ने बताया कि जनवरी 2026 में छात्रसंघ चुनाव के दौरान उसकी मुलाकात तीन युवकों से
हई थी। उन्होंने उसे नशे की दवाइयां दीं और होटल के कमरे में उसकी जानकारी के बिना वीडियो बना लिया। बाद में इसी वीडियो के जरिये उसे ब्लैकमेल किया गया।
पीड़िता का आरोप है कि उसके मोबाइल से भी निजी वीडियो निकाले गए और अब ये वीडियो कॉलेज, शहर व सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है। एसपी जगदीश चंद्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

To Top