लखनऊ। उत्तराखंड के निवासी सीनियर साइंटिस्ट एमपी भट्ट ने लखनऊ में भव्य गौशाला का निर्माण कर जहां गौ माता की सेवा का संकल्प लिया है, वही इससे वह कई लोगों को रोजगार से भी जोड़ रहे हैं।
लखनऊ में 21 देशी गायों से गौशाला का निर्माण कर प्रसिद्ध साइंटिस्ट एमपी भट्ट गौ सेवा का जज्बा लेकर गौशाला को और अधिक भव्य रूप देने में जुटे हुए हैं, उत्तराखंड के टिहरी जनपद के देवप्रयाग क्षेत्र के मूल रूप से निवासी एमपी भट्ट ने अपने पैतृक गांव क्षेत्र के दो गांवों को गोद लेकर वहां भी गौशाला का निर्माण किया है, साथ ही उक्त गांव के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उनके द्वारा अनेकों कल्याणकारी कार्य भी किये जा रहे हैं। पिछले वर्ष एमपी भट्ट को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य के दो गांव गोद लेने पर ग्राम गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया था।





