उत्तराखण्ड

लालकुआं विधानसभा सीट:- मतदान प्रक्रिया शुरू होने के 1 घंटे के भीतर पढ़ें कहां हुई ईवीएम मशीन खराब, और कितना प्रतिशत पड़ा वोट…..

उत्तराखंड में चल रहे विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के पहले 1घंटे बड़े शानदार रहे है, लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में प्रातः 8 बजे लगभग सभी मतदान केंद्रों मैं मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई, परंतु बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर प्रथम स्थित प्राथमिक विद्यालय मैं ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आ जाने के चलते आधा घंटे तक मतदान की प्रक्रिया बाधित रही।

यह भी पढ़ें 👉  गौला के कटाव से बढ़ा खतरा, स्थायी तटबंध को लेकर ग्रामीणों का लालकुआं में प्रदर्शन,

उसके बाद लालकुआं तहसील से पहुंचे तकनीकी कर्मचारियों ने ईवीएम मशीन बदली, उसके बाद मतदान की प्रक्रिया विधिवत शुरू हो सकी। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों में सुचारू रूप से मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इंदिरा नगर के अलावा कहीं भी ईवीएम मशीन में गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है। संजय नगर प्रथम स्थित बूथ नंबर 81 में ग्रामीणों ने अत्यंत धीमी गति से मतदान कराने की शिकायत की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं से हल्द्वानी को जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने मोटाहल्दू निवासी को कुचला, दर्दनाक मौत

जिसका संज्ञान लेते हुए निर्वाचन विभाग के सक्षम अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की। लालकुआं विधानसभा सीट के अंतर्गत बिन्दुखत्ता से चोरगलिया तक कुल 6 जोनल क्षेत्रों एवं 16 सेक्टरों में पहले 1 घण्टों में 4.12% लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

To Top