उत्तराखण्ड

लालकुआं पुलिस की बरेलीरोड में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:- बिंदुखत्ता का युवक दबोचा,

लालकुआं। लालकुआं क्षेत्र में नशे के प्रकोप को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा जबरदस्त दर पकड़ अभियान नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहा है । जिसके तहत आज लाल कुआं क्षेत्र में की गई है पुलिस की बड़ी कार्यवाही
68 पाउच कच्ची शराब के साथ 01 शराब तस्कर गिरफ्तार

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026 के तहत जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। डॉ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी, ग्रामीणों ने कहा आंदोलन को देंगे और वृहद रूप देखें वीडियो

इसी क्रम में श्री मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन, श्री अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा श्री ब्रजमोहन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ ने डेढ़ करोड़ के हाथी दांत के साथ दो को किया गिरफ्तार…

चौकी हल्दूचौड़ थाना लालकुआं पुलिस टीम द्वारा दौराने गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त सूरज सिंह उर्फ ढडुआ पुत्र किशोर सिंह निवासी इन्द्रानगर प्रथम हाटाग्राम बिन्दुखत्ता, कोतवाली लालकुआं, जनपद नैनीताल, उम्र लगभग 30 वर्ष को खुरपिया फार्म निकट ट्यूबवेल बेरीपड़ाव लालकुआं से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल और लालकुआं के 17 निजी स्कूलों के खिलाफ जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने की यह कार्रवाई..

अभियुक्त के कब्जे से 68 पाउच अवैध कच्ची शराब से भरा कट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या- 70/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम
1- उ0नि0 शंकर नयाल
2- का0 गुरमेज सिंह
3- का0 गणेश गिरी

Ad Ad Ad
To Top