लालकुआं। गोरापड़ाव राष्ट्रीय राजमार्ग पर गत रात हुए दर्दनाक हादसे ने न सिर्फ एक परिवार से उनका बेटा छीन लिया बल्कि वहीं उनके पड़ोसी परिवार की सांसें भी अस्पताल के वेंटिलेटर पर टिक गई है।
हादसे में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय अयान पुत्र शमशेर की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। वह बरेली के भोजीपुरा स्थित राममूर्ति अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। उसे अभी तक यह भी नहीं मालूम कि जिस जिगरी दोस्त के साथ वह हंसते-बोलते घर से निकला था, वह अब इस दुनिया में नहीं रहा। उसका पूरा परिवार उसकी सलामती के लिए दुआएं मांग रहा है।





