उत्तराखण्ड

लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव की तिथि हुई घोषित, इस दिन होगा नामांकन और इस दिन मतदान…

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, लालकुआं के वर्ष 2026-2029 कार्यकाल हेतु होने वाले चुनाव को लेकर मतदान समिति चुनाव प्रक्रिया की पूरी तिथि घोषित कर दी गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा और संजय जोशी द्वारा नामांकन पत्रों की बिक्री से लेकर मतगणना तक की तिथि घोषित कर दी है। इसी के साथ अब व्यापार मंडल चुनाव को लेकर व्यापारियों में उत्साह एवं सरगर्मी बढ़ गई है।
इस मौके पर चुनाव कार्यालय में मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार शर्मा के अलावा सहायक चुनाव अधिकारी राजकुमार सेतिया, रंजीत बोरा, सुभाष नागर, दीप नयाल मौजूद रहे।
फोटो परिचय-

To Top