उत्तराखण्ड

महिला शक्ति को मिली नई जिम्मेदारी, प्रिया मित्तल निर्विरोध निर्वाचित

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया के तहत बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान महिला सचिव पद पर नगर के वरिष्ठ व्यापारी एवं समाजसेवी राहुल मित्तल की धर्मपत्नी प्रिया मित्तल निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसबी का कोर्स कर लौट रहे हल्द्वानी निवासी सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,

प्रिया मित्तल के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही व्यापारियों एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महिला व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों को व्यापार मंडल में मजबूती से रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चेक बाउंस में दोषी लालकुआं निवासी व्यवसाई को छह माह की सजा,

इस मौके पर व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारी, व्यापारी एवं नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रिया मित्तल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

To Top