उत्तराखण्ड

लालकुआं के प्रमुख सर्राफा व्यवसाई को मातृ शोक… क्षेत्र में शोक की लहर..

लालकुआं। नगर के प्रमुख ज्वेलर्स एवं समाजसेवी की मां का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
यहां वार्ड नं 6 लालकुआं निवासी युवा व्यापारी पवन रस्तोगी (रस्तोगी ज्वेलर्स) की माताजी श्रीमती अर्चना रस्तोगी उम्र 65 वर्ष के सीने में आज दोपहर को तेज दर्द हुआ, जिन्हें परिजन तुरंत ही हल्द्वानी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन के समाचार से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। वह अपने पीछे एक पुत्र और चार विवाहित पुत्रियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।
उनका अंतिम संस्कार कल प्रातः 9 बजे लालकुआँ मुक्तिधाम में किया जाएगा।

To Top