उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने नैनीताल- उधम सिंह नगर समेत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी तूफान का किया अलर्ट जारी,

हल्द्वानी। पिछले दो दिन से क्षेत्र में हो रही रुक-रुक कर बरसात एवं पूरे उत्तराखंड में समय-समय पर गरज के साथ बारिश होने के चलते मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत कई जनपदों में भारी बारिश और आंधी तूफान आने की संभावना जताई जा रही है। अगले 03 घंटों में ( येल्लो अलर्ट 19 Jul 2026, 5:56 PM से 19 Jul 2026, 8:56 PM ) जनपद– अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी में कुछ जगहों पर यथा– रूड़की, लक्सर, कोटद्वार, बाजपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, रामनगर, टनकपुर, लोहाघाट, मुक्तेश्वर, रानीखेत, थराली, केदारनाथ, बद्रीनाथ तथा आस पास के क्षेत्रो में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान या तेज़ बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के बाद डीएम नैनीताल ने सोमवार को स्कूलों में की छुट्टी...

Ad Ad Ad
To Top