उत्तराखण्ड

हल्दूचौड़- लालकुआं में अक्सर स्ट्रीट लाइट बंद रहने से सांसद नाराज, लगाई अधिकारियों की फटकार.. देखें वीडियो

लालकुआं। नगर से लेकर हल्दुचौड़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग में रोजाना स्ट्रीट लाइट बंद रहने से नाराज क्षेत्र वासियों द्वारा सांसद अजय भट्ट से की गई शिकायत पर अमल करते हुए मौके पर जाकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए सांसद अजय भट्ट ने उनकी कड़ी फटकार लगाई तथा अक्सर स्ट्रीट लाइट बंद रहने को गैर जिम्मेदाराना हरकत बताया। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट शाम होते ही हर हाल में जलनी चाहिए, इस पर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने सांसद अजय भट्ट को आश्वासन दिया कि स्ट्रीट लाइट में तकनीकी खराबी आ गई है जिसे दुरुस्त कर जल्द उसे जला दिया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने हल्दूचौड़ से लेकर लालकुआं नगर तक हाईवे में भ्रमण किया। तथा लोगों से बातचीत कर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, दिशा के डायरेक्टर नंदन गोस्वामी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अशोक नेगी और सभासद हेमंत पांडे सहित भारी संख्या में स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद थे।
फोटो परिचय- बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट का मुवायना करते क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट व अन्य

To Top