उत्तराखण्ड

नैनीताल पुलिस प्रशासन ने साइबर ठगी से बचने को लेकर दिए यह महत्वपूर्ण सुझाव…

हल्द्वानी। नैनीताल जिला पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखकर इनसे बचने के उपाय सुझाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सतर्कता एवं सूझबूझ के द्वारा ही साइबर ठगों से बचा जा सकता है। पढ़ें इस प्रकार बचा जा सकता है साइबर ठगी से…
साइबर ठगी से बचें — सतर्क रहें, सुरक्षित रहें नैनीताल पुलिस

जनपद पुलिस द्वारा आमजन को लगातार साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है। थोड़ी सी लापरवाही आपके बैंक खाते को खाली कर सकती है, इसलिए निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें—

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ ने डेढ़ करोड़ के हाथी दांत के साथ दो को किया गिरफ्तार…

1️⃣ अज्ञात नंबरों से आने वाली APK फाइल डाउनलोड न करें

व्हाट्सएप या अन्य माध्यमों से चालान, शादी कार्ड, बैंक अपडेट, बिजली बिल आदि के नाम पर भेजी गई APK फाइलें आपके मोबाइल को हैक कर सकती हैं। ऐसी फाइल डाउनलोड करते ही साइबर ठग आपके बैंक खाते तक पहुंच बना सकते हैं।

2️⃣ गूगल से मिले हर नंबर पर भरोसा न करें

कई बार साइबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर नंबर इंटरनेट पर डाल देते हैं। किसी भी बैंक, कंपनी या सेवा का नंबर केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी- हल्द्वानी मार्ग का में वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण, यह दिए सख्त निर्देश,

3️⃣ क्रेडिट कार्ड/केवाईसी/सर्विस बंद करने के नाम पर धोखाधड़ी से सावधान रहें

कोई भी बैंक कर्मचारी फोन पर OTP, CVV, PIN या स्क्रीन शेयर करने को नहीं कहता। ऐसी जानकारी साझा करते ही खाते से रकम निकाली जा सकती है।

4️⃣ सोशल मीडिया विज्ञापनों और फर्जी शॉपिंग लिंक से बचें

Instagram, Facebook, Twitter आदि पर दिखने वाले भारी डिस्काउंट वाले विज्ञापनों पर बिना जांच क्लिक न करें। केवल Verified App एवं विश्वसनीय वेबसाइट से ही खरीदारी करें।

5️⃣ अनजान Loan App डाउनलोड न करें

Play Store पर उपलब्ध हर ऐप सुरक्षित नहीं होता। फर्जी लोन ऐप आपके मोबाइल डेटा, फोटो और संपर्क नंबर चोरी कर ब्लैकमेलिंग एवं धोखाधड़ी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की बरेलीरोड में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:- बिंदुखत्ता का युवक दबोचा,

⚠️ साइबर सुरक्षा के लिए याद रखें:-

1- OTP, UPI PIN, CVV किसी से साझा न करें।

2- स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड न करें।

3- किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

4- साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।

सतर्क नागरिक ही साइबर अपराध पर सबसे बड़ा प्रहार है।

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad Ad Ad
To Top