उत्तराखण्ड

गौलापार में एक साथ 3 की मौत पर हल्दूचौड़ के समाजसेवियों ने मृतक परिवार को तीन लाख रुपए आर्थिक सहायता देने का किया ऐलान,,, देखें वीडियो,

हल्द्वानी। हल्द्वानी के समीप गौलापार क्षेत्र में हुए बेहद दर्दनाक हादसे में पानी की टंकी की शटरिंग हटाने के दौरान जहरीली गैस के संपर्क में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों जिम मां और दो जवान बेटे शामिल है की दम घुटने से मौत होने से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है। जबकि पड़ोसी और स्थानीय लोग तीनों को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर गए, परंतु वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अत्यंत निम्न वर्ग के परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मृत्यु होने से जहां पूरा क्षेत्र गमगीन है, वहीं अब समाजसेवियों ने उनकी मदद के लिए अपने हाथ आगे बढाने शुरू कर दिए हैं, जिसके तहत यहां हल्दूचौड़ निवासी वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शुभम अंडोला ने अपने परिवार की ओर से उक्त मृतक आश्रितों को एक-एक लाख रुपये, कुल 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है, वही वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश सनवाल द्वारा दोनों मृतक परिवारों को अपनी ओर से 25-25 हजार कुल 50 हजार तथा वहीं वरिष्ठ समाजसेवी अंकित अग्रवाल द्वारा भी दोनों परिवारों को 25-25 हजार कुल 50 हजार आर्थिक सहायता के रूप में देने की घोषणा की है। इस अवसर पर हल्दूचौड़ के वरिष्ठ समाजसेवी शुभम अंडोला ने कहा कि वह अपने अन्य मित्रों से बात करके मृतक परिवार को और अधिक आर्थिक सहायता दिलवाने का प्रयास करेंगे।

To Top