उत्तराखण्ड

जनपद नैनीताल के इस क्षेत्र में खेत से लौट रहे कृषक पर तेंदुए ने किया हमला…………. तेंदुए ने काटा हाथ तो गुस्से में आए कृषक ने जबड़े में मुक्के से प्रहार कर तेंदुए का किया यह हाल………… पढ़ें विस्तृत खबर. ….. ……

हल्द्वानी। निकटवर्ती क्षेत्र रामनगर से लगे पीरूमदारा क्षेत्र के भवानीपुर पंजाबी में घात लगाए बैठे तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। किसान ने तेंदुए से संघर्ष किया और तेंदुए के जबड़े पर मुक्का जड़ दिया जिस पर तेंदुआ मौके से भाग गया। तेंदुए के हमले में घायल किसान को रामनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भवानीपुर पंजाबी निवासी किसान दारा सिंह (46) पुत्र गुरदयाल सिंह ने बताया कि वह खेत पर काम करके देर शाम करीब पौने सात बजे घर लौट रहा था। जब वह घर से महज 500 मीटर की दूरी पर था, तभी पुलिया पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने हमला करते ही उसके सीधे हाथ में काट लिया लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और तेंदुए के जबड़े पर जोर से मुक्का मारा। किसान ने बताया कि जबड़े पर मुक्का लगते ही तेंदुआ मौके से भाग गया।
मामले की सूचना परिजनों को दी जिस पर वह किसान को लेकर रामनगर अस्पताल पहुंचे। किसान के सीधे हाथ पर तेंदुए के काटने और गर्दन पर नाखून के निशान हैं। आमपोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि मौके पर गश्त पर बढ़ा दी गई। पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

To Top