हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में पानी की टंकी में काम करते समय मां और दो बेटों की एक साथ जहरीली गैस में दम घुटने से मौत हो गई, उक्त घटना के चलते जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौलापार के मानपुर पश्चिम गांव में तीन लोगों की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी में आया है कि पानी की टंकी के लेंटर का ढूला खोलने के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी। बेसमेंट में बनी टंकी में गैस के कारण दम घुटने से तीनों की मौत हो गयी। मृतकों में
58 वर्षीय मां सरस्वती देवी के साथ उनके चालीस वर्षीय बड़े बेटे धर्मेंद्र बिष्ट, छोटे बेटे खुशाल बिष्ट की मौत हो गयी। सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाने पर वहां के डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया।





