उत्तराखण्ड

लालकुआं रेलवे स्टेशन में इस एक्सप्रेस गाड़ी के पहुंचने पर डिस्प्ले खराब होने से यात्री हुए परेशान..

लालकुआं। लालकुआं रेलवे स्टेशन में महाप्रबंधक रेलवे के जाने के बाद काठगोदाम से लखनऊ को जाने वाली एक्सप्रेस रेलगाड़ी के पहुंचने पर वहां लगी डिस्प्ले में ट्रेन के कोच नंबरों का विवरण नहीं आने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के प्लेटफार्म में पहुंचने के बाद 2 मिनट तक यात्री अपने कोच को ढूंढने के लिए इधर-उधर भागते रहे। कई यात्रियों ने स्टेशन प्रबंधक से इसकी शिकायत भी की, जिसके बाद स्टेशन प्रबंधक पुष्कर सिंह में बताया कि तकनीकी खराबी के चलते डिस्प्ले में कोच नंबर नहीं आ पा रहे हैं।

To Top