उत्तराखण्ड

पुलिस प्रशासन ने गौला नदी में किया 115 वाहनों का चालान, सात सीज किए..

लालकुआं। पिछले कुछ दिनों से गौला खनन क्षेत्र में बिना वैध प्रपत्रों के संचालित और ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान विभाग की टीम ने 115 वाहनों का चालान करने के साथ सात ओवरलोडेड डंपर को सीज किया।
परिवहन विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि गौला नदी में कुछ वाहन स्वामी अपने वाहनों के प्रपत्र आरटीओ कार्यालय में सरेंडर कराने के बावजूद वाहनों का संचालन कर खनन सामग्री का परिवहन कर रहे हैं। इस पर संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन और सड़क सुरक्षा हल्द्वानी संभाग अरविंद पांडे ने चार टीमों का गठन कर गौला खनन क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बेरीपड़ाव, आवला, मोटाहल्दू, लालकुआं सहित विभिन्न खनन गेटों पर सघन चेकिंग की गई।

To Top