उत्तराखण्ड

पुलिस प्रशासन ने हल्द्वानी एवं आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, भारी अनियमितताएं पकड़ी, यह होगी कार्रवाई,

हल्द्वानी। जिला प्रशासन के निर्देश पर हल्द्वानी समेत आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए भारी अनियमितताएं पकड़ी गई, जिसमें कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए। उक्त प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का संयुक्त निरीक्षण

जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों तथा जनपद में अग्नि सुरक्षा एवं जनसुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से आज विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में प्रशासन, अग्निशमन विभाग, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि का सपूत जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए हुआ शहीद… उत्तराखंड में शोक की लहर..

निरीक्षण के दौरान एन.एच. मार्ट(गोलापार), रुकैया ट्रेडिंग कम्पनी(गोलापार), मेडी सेन्टर हॉस्पिटल ( शनि बाज़ार ) तथा रूद्रा ट्रेडर्स, रामपुर रोड का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, फायर अलार्म प्रणाली, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नानी के घर हल्द्वानी आई किशोरी को कैंटर ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत, पिता है विदेश में,

निरीक्षण के दौरान एन.एच. मार्ट(गोलापार), रुकैया ट्रेडिंग कम्पनी(गोलापार) तथा रूद्रा ट्रेडर्स, रामपुर रोड का स्थलीय निरीक्षण में अग्निशमन मानकों से संबंधित आवश्यक अनुमति/अनापत्ति प्रमाण-पत्र (Fire NOC) उपलब्ध नहीं पाया गया। उक्त गंभीर अनियमितता को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार नोटिस निर्गत किए गए हैं तथा सीलिंग की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ द्वारा गौला के चार गेटों में ताबड़तोड़ छापेमारी.. 50 से अधिक गैर प्रपत्र के वाहन पकड़े, पांच सीज… देखें वीडियो

अन्य प्रतिष्ठानों में भी अग्नि सुरक्षा मानकों, उपलब्ध अभिलेखों एवं लाइसेंसों का परीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए गए। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनसुरक्षा से संबंधित मानकों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

उपजिलाधिकारी, हल्द्वानी

Ad Ad Ad
To Top