उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के इस व्यस्ततम मार्केट में जुआ खेल रहे इन 13 लोगों को हजारों की नगदी के साथ पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा.. देखें वीडियो,

हल्द्वानी। शहर की पुलिस ने सबसे व्यस्ततम बाजार और प्रतिष्ठित मोहल्ले में पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुए जुआ खेल रहे क्षेत्र के ही 13 लोगों को ₹50000 से भी अधिक रकम के साथ रंगे हाथों दबोचने में सफलता हासिल की है। यहऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई है।

13 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹58,950 नगद व ताश के पत्ते बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ,डॉ0 मंजूनाथ टीसी, द्वारा जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल, के पर्यवेक्षण में श्री विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार में दिए गए निर्देशों के क्रम में अवैध जुआ-सट्टा की रोकथाम करते हुए चौकी मंगलपड़ाव, कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02-08-2026 को रात्रि में 13 अभियुक्तों को रामलीला मोहल्ला के पास दुकान के दो मंजिला पुराने गोदाम में जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से लापता प्रेमी जोड़े को इंस्टाग्राम की मदद से पुलिस ने इस तरह सिनेमा हाल से पकड़ा,

अभियुक्तगणों के कब्जे से ताश के पत्ते एवं ₹58,950/- रुपये नाल-फड़ से बरामद हुए। अभियुक्तगणों को उनके जुर्म धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया।
अभियुक्तगणों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत थाना हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उच्च स्थान पाने वाले उत्तराखंड के पूर्व सीएम और सांसद पर 2027 की जिम्मेदारी…

गिरफ्तार व्यक्ति-

  1. रितेश कुमार
  2. हैदर अली
  3. प्रशांत कुमार
  4. कुशल
  5. आसिफ
  6. मोहम्मद शाहनवाज
  7. शोएब
  8. मोहम्मद राहुल
  9. मोहम्मद समीर
  10. फैजान
  11. शाहनवाज
  12. सर्वेश
  13. योगेंद्र

गिरफ्तारी टीम –

1. उ0नि0 दीपक सिंह कार्की, चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव
2. उप निरीक्षक संजीत राठौर, चौकी प्रभारी हीरानगर
3. कानि0 संतोष बिष्ट
4. कानि0 कमलेश सिंह
5. कानि0 भोपाल सिंह,

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष द्वारा विधायक की मिमिक्री करना बना चर्चा का विषय… देखें वीडियो,

Ad Ad
To Top