उत्तराखण्ड

प्रकाश पांडे बने बरेली रोड क्षेत्र के निर्विरोध उप प्रधान.. लगा बधाईयों का तांता..

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू के ग्राम सभा पदमपुर देवलिया में उप प्रधान के लिए हुए चुनाव में क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र पांडे निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उक्त निर्वाचन पर ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी समेत तमाम गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज क्षेत्र में हो रहे विभिन्न ग्राम पंचायतों के उप प्रधानों के चुनाव के दौरान यहां राजकीय इंटर कॉलेज मोतीनगर में आयोजित हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन अधिकारी लीला मेहरा की देखरेख में ग्राम पंचायत क्षेत्र पदमपुर देवलिया के उप प्रधान के चुनाव के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र पांडे निर्विरोध रूप से उप प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उन्हें निर्वाचन अधिकारी ने देर शाम प्रमाण पत्र सौपा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमेश जोशी और क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला दुर्गापाल समेत अन्य कई गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
फाइल फोटो- प्रकाश चंद्र पांडे

To Top