उत्तराखण्ड

रेलवे ने लालकुआं, काठगोदाम, काशीपुर और टनकपुर थानों के इंस्पेक्टरों का किया स्थानांतरण, इन्हें मिली यहां तैनाती,

हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने कुमाऊं मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों में तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों में उक्त तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। कुमाऊं मंडल में चार रेलवे सुरक्षा बल पोस्टों पर तैनात निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं जिसमें काठगोदाम, लालकुआं, काशीपुर और टनकपुर की नई पोस्ट पर बदलाव किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की आयुषी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन:- उत्तराखंड सरकार ने किया सम्मानित....... देखें वीडियो

आदेश के अनुसार, काशीपुर में तैनात आरपीएफ निरीक्षक रणदीप सिंह को नई बन रही टनकपुर पोस्ट का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक तरुण वर्मा को काठगोदाम का नया इंचार्ज बनाया गया है। काठगोदाम में तैनात चंद्रपाल सिंह को अब इज्जतनगर मुख्यालय भेजा गया है।
इसके अलावा, मंडल मुख्यालय इज्जतनगर से आईपीएफ हेडक्वार्टर के दिमाक सिंह को लालकुआं का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। हालांकि, इस तबादला प्रक्रिया में काशीपुर पोस्ट के लिए अभी किसी नई तैनाती का आदेश जारी नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी बेस अस्पताल में भती, हल्द्वानी रोडवेज पर बिन्दुखत्ता के युवक को बेहोश कर नकदी लूटी……..

यह स्थानांतरण रेलवे सुरक्षा बल के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। कुमाऊं मंडल में रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन बदलावों पर स्थानीय स्तर पर भी नजर रखी जा रही है।

To Top