उत्तराखण्ड

लालकुआं के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने को लेकर एसएसपी नैनीताल से मिले लालकुआं व्यापार मंडल के प्रतिनिधि…

लालकुआं। लालकुआं में व्यापार मंडल के चुनाव होने के बाद से विजई व्यापारी नेताओं ने व्यापारियों की समस्याओं के तत्काल समाधान करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं, इसी के तहत आज नगर के व्यापारी प्रतिनिधियों का सिस्ट मंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल से मिला। यहां प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ज के नेतृत्व में हल्द्वानी ,लालकुआं,कुसुमखेडा इकाई के पदाधिकारियों द्वारा एस एस पी श्रीमान मंजूनाथ टी सी जी से मुलाकात कर नैनीताल के सभी मुख्य स्टेशनों जैसे भीमताल, नैनीताल, कालाढूंगी, लालकुआं, कोटाबाग, हल्द्वानी आदि रात्रि में 12 :30 बजे तक शहर के मुख्य स्थान बस स्टेशन,रेलवे स्टेशन एवं हॉस्पिटल छेत्र में अतिआवश्यक प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति देने के संदर्भ में चर्चा की। मिलने वालों में जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, लालकुआं अध्यक्ष दीवान सिंह बिस्ट दानी, ग्रामीण इकाई अध्यक्ष भास्कर त्रिपाठी, महिला जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, महामंत्री उर्वशी बोरा ,महिला उपाध्यक्ष रेनु टंडन सहित जिले एवं नगर पदाधिकारी उपस्थित रहे।

To Top