उत्तराखण्ड

लालकुआं नगर निकाय चुनाव:- चौथे राउंड के परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद पर छटने लगा कोहरा…………….

लालकुआं। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हो रही कड़ी टक्कर के बीच वार्ड नंबर 1,2,3,4,6,7 की मतगणना के परिणाम सामने आ गए हैं। इन वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह लोटनी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए बड़ी बढ़त बनाई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में गर्दन के दर्द का इलाज कराने झोलाछाप के यहां पहुंची विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से मचा हड़कंप,

सुरेंद्र सिंह लोटनी को कुल 1590 वोट मिले हैं, जिससे उन्होंने अध्यक्ष पद की दौड़ में अपनी मज़बूत स्थिति साबित कर दी है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अस्मिता मिश्रा को 1114 वोट मिले हैं, जिससे वह दूसरे स्थान पर रहीं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित को केवल 949 वोट मिले हैं, जिससे वह तीसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेला देखने जा रहे युवक को लालकुआं में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत;

इसके अलावा, चौथे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी माजिद अली रहे, जिन्हें 198 वोट मिले हैं।

चुनाव परिणामों ने अध्यक्ष पद की दौड़ को और रोचक बना दिया है। जनता के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किसे नगर का नेतृत्व सौंपा जाएगा। शेष वार्डों की मतगणना के परिणामों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

To Top