उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में सड़क हादसा:- खाई में गिरी आल्टो कार, कांग्रेसी नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत.. 2 की हालत नाजुक… देखें वीडियो

अल्मोड़ा।चायखान-बेगानिया मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
यहां बलिया गांव के पास मारुति अल्टो कार (संख्या यूके 04 जेड-5819) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के वक्त कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद पूरे बलिया गांव और लमगड़ा क्षेत्र में मातम छा गया है।
सूचना मिलते ही लमगड़ा थाना पुलिस, स्थानीय ग्रामीण और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
हादसे में जान गंवाने वाले चारों मृतक ग्राम बलिया के ही रहने वाले थे। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है।
कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह बेलवाल (40 वर्ष), पुत्र नारायण सिंह बेलवाल
जगदीश सिंह (35 वर्ष), पुत्र लक्ष्मण सिंह
लछम सिंह (56 वर्ष), पुत्र प्रताप सिंह
पान सिंह (50 वर्ष), पुत्र बिशन सिंह, प्रारंभिक तौर पर कार के खाई में गिरने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन में तकनीकी खराबी थी या हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

To Top