उत्तराखण्ड

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ने कांग्रेस को कहा अलविदा……….. जल्द होंगे भाजपा में शामिल………….

लालकुआं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को रोजाना नए-नए झटके लग रहे है, अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री गोपाल रावत ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है।
गोपाल रावत ने बताया कि वह मुख्यमंत्री धामी और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित हुए हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी में ना तो संगठन एकजुट है और ना ही आपसी तालमेल बना पा रहा है, इसलिए वह कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार ऊंचाइयां छू रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले काफी दिनों से कांग्रेस पार्टी की नीति और रीतियों में मतभेद देखा जा रहा है जिसके चलते पार्टी हासिये पर चली गई है, उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी और अपने पद से इस्तीफा दिया है। जल्द ही वह अपने समर्थकों के साथ वह भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।

To Top