उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में आवारा गौवंश ने हमला कर वरिष्ठ साहित्यकार आशा को किया घायल…

लालकुआं। नगर क्षेत्र में आवारा गौवंश का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बरेली रोड पर दो-दो गौशालाएं होने के बावजूद सड़कों पर घूम रहे आवारा गौवंश लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। शनिवार को कार रोड चौराहा निवासी वरिष्ठ लेखिका एवं साहित्यकार आशा शैली आवारा गौवंश के हमले में घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह आशा शैली अपने घर के बाहर पूजा के लिए फूल तोड़ रही थीं। इसी दौरान एक आवारा गौवंश ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे वह चोटिल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह गौवंश को वहां से भगाकर उन्हें सुरक्षित बचाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क में लंबे समय से आवारा गौवंश की समस्या बनी हुई है। कई बार दुर्घटनाएं और हमले होने के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़कों पर घूम रहे आवारा गौवंश को गौशालाओं में पहुंचाने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

To Top