उत्तराखण्ड

तीनपानी- हल्द्वानी मार्ग का में वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण, यह दिए सख्त निर्देश,

हल्द्वानी। तीनपानी से हल्द्वानी तक बनाई जा रही सड़क को लेकर जिला प्रशासन अब अत्यंत गंभीर हो चला है, जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर आज तमाम अधिकारियों एवं नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया।
आज जिलाधिकारी महोदय के द्वारा दिए गए निर्देशों क्रम में श्री परितोष वर्मा नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी एवं एडीबी USDA के प्रॉजेक्ट मैनेजर गुरदीप एवं अन्य टीम मेंबर्स के साथ USDA के कार्यो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में USDA के कार्य जो उनके तीन- पानी मोटर मार्ग पर काफी दिनों खोल कर ट्रेंच बना दिए गए और उन्हें बंद नहीं किया गया है, उनका निरीक्षण कर जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त इस ट्रेंच के दूसरी और जो भवन स्थित है और उनके पास आने जाने के रस्ते नहीं है , उनके पहुंचने के लिए अस्थाई व्यवस्था करने हेतु अवगत कराया है। Sdm के द्वारा सर्वप्रथम जितने ट्रेंच बनाए गए है उसे पहले पूर्ण करने के उपरांत ही अन्य जगह ट्रेंच बनाने के निर्देश दिएगए है। वर्तमान में खुली हुई ट्रेंच को पूर्ण करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके अतिरिक्त अतिरिक्त संख्या में मजदूर और कार्मिक लगाकर यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है। और विभाग को अवगत कराया गया है कि इन कार्यों की दिन प्रतिदिन की समीक्षा की जाएगी। इन कार्यों को प्राथमिकता के साथ दिन और रात दोनों शिफ्टों में कार्मिक लगाकर जल्द कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस प्रशासन ने साइबर ठगी से बचने को लेकर दिए यह महत्वपूर्ण सुझाव…

Ad Ad Ad
To Top