उत्तराखण्ड

लालकुआं नगर के व्यवसाई का आकस्मिक निधन होने से परिवार में मचा कोहराम, क्षेत्र में शोक की लहर,

लालकुआं। यहां नगर में स्वरोजगार कर अपना एवं पूरे परिवार का भरण पोषण करने वाले युवक का आकस्मिक निधन होने से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
वार्ड नंबर 1 अंबेडकर निवासी राम सुंदर (गोली भाई ) का रात आकस्मिक निधन हो गया। आज दोपहर को 12 बजे लालकुआं मुक्ति धाम में दाह संस्कार किया गया। गोली भाई की मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

To Top