लालकुआं। नगर के वरिष्ठ व्यवसायी किशन लाल कपूर का आकस्मिक निधन होने से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
यहां वार्ड नंबर 2 गांधीनगर निवासी नगर के वरिष्ठ व्यवसायी किशन लाल कपूर का गत दिवस दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया, उनके निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वह अपने पीछे पुत्र एडवोकेट गौरव कपूर और नितिन कपूर समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, उनका आज दोपहर को नगर के मुक्तिधाम श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जा रहा है, इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम समाजसेवी गणमान्य लोग और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
![](https://pahadvarta.com/wp-content/uploads/2024/08/Ad-CenturiPaper.jpeg)
![](https://pahadvarta.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://pahadvarta.com/wp-content/uploads/2021/12/PahadVarta_logo_v1.2_blackx250-1.png)