उत्तराखण्ड

शिक्षिका का हल्द्वानी बाजार में गुम हुआ मोबाइल इस तरह पुलिस ने ढूंढ निकाला,

हल्द्वानी। शहर में ऑटो द्वारा जाने के दौरान अचानक गुम हो गए महंगे एंड्राइड मोबाइल फोन को तलाशने को लेकर कोतवाली पहुंची शिक्षिका का मोबाइल फोन पुलिस में काफी खोजबीन के बाद ढूंढ निकाला। नैनीताल पुलिस: जनसेवा और ईमानदारी की अनूठी मिसाल – शिक्षिका का खोया हुआ मोबाइल सकुशल वापस

जनपद पिथौरागढ़ (बेरीनाग) की रहने वाली अध्यापिका शीला आगरी का गुम हुआ कीमती मोबाइल फोन नैनीताल पुलिस की मुस्तैदी और सतर्कता के चलते उन्हें सकुशल वापस मिल गया। पुलिस विभाग के इस सराहनीय कार्य से जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक प्रगाढ़ हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बेटे द्वारा की गयी दोस्त की पिटाई से नाराज मां ने कोतवाली में अपने ही बेटे को चप्पलों से धुना…

​घटना के विवरण के अनुसार, अध्यापिका शीला आगरी हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सफर कर रही थीं। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया था, जिसकी जानकारी उन्हें तुरंत नहीं मिल पाई थी। संयोगवश, पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में ड्यूटी पर तैनात होम गार्ड राहुल देव को यह लावारिस मोबाइल फोन मिला।

यह भी पढ़ें 👉  कल होगी भारी बारिश:- जिलाधिकारी नैनीताल ने दिए 14 अगस्त को स्कूल कॉलेज में अवकाश के सख्त निर्देश,

​होमगार्ड राहुल देव ने पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए मोबाइल फोन के असली मालिक का पता लगाया। इसके बाद उन्होंने शिक्षिका शीला आगरी से संपर्क कर उन्हें इसकी सूचना दी और नियमानुसार सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए उनका खोया हुआ मोबाइल फोन उन्हें सकुशल सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के कांस्टेबल के साले की मेहनत लाई रंग:- पिछले साल बना आईपीएस, इस साल की आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण..

​अपना खोया हुआ फोन पाकर अध्यापिका शीला आगरी ने बेहद प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने नैनीताल पुलिस और विशेष तौर पर होम गार्ड राहुल देव का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस विभाग की यह संवेदनशीलता और कार्यशैली यह साबित करती है कि खाकी सचमुच आम जनता की सच्ची मित्र है।

Ad Ad Ad
To Top