उत्तराखण्ड

नैनीताल के समीप खाई में गिरी थार, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक की मौत.. तीन घायल.. देखें वीडियो…

नैनीताल। नैनीताल में इस समय जबरदस्त पर्यटन सीजन चल रहा है नैनीताल घूमने वालों का यह हाल है कि ऐसे स्थान में भी गाड़ियां पहुंच दे रहे हैं जहां तक वाहन नहीं जाना चाहिए, यहां नैनीताल के समीप खाई में गिरी थार, रेस्क्यू ऑपरेशन में एक की मौत — नैनीताल पुलिस, SDRF व फायर टीम की तत्परता दिनांक 04.05.2026 को थाना तल्लीताल को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पाइन्स क्षेत्र के पास एक थार वाहन संख्या RJ 60CG-4574 दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ से लालकुआं को आ रहे स्कूटी सवार युवक को कार ने मारी जबरदस्त टक्कर, युवक गंभीर घायल.. देखें वीडियो..

उक्त सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी नैनीताल एवं थानाध्यक्ष तल्लीताल मय पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम एवं फायर सर्विस टीम के साथ संयुक्त रूप से त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

रेस्क्यू के दौरान वाहन में सवार *तीनों घायलों* को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। इनमें से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पाए गए, जबकि एक को सामान्य चोटें आईं। सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु *बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय, नैनीताल* भेजा गया।

चिकित्सालय में उपचार के दौरान *राहुल नामक व्यक्ति* को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि वाहन चालक को चलाते समय नींद की झपकी आने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बरेली से लौटते समय टोल प्लाजा पर हल्द्वानी निवासी पूर्व सैनिक और बच्चों पर हमला,

घायलों का विवरण—
1- अरविन्द सिंह पुत्र स्व० लक्ष्मण सिंह, निवासी दांतिवाड़ा डामियावास, जिला जोधपुर (राजस्थान), उम्र 24 वर्ष
2- युवराज सिंह पुत्र भरत सिंह शेखावत, निवासी जालामण्ड, थाना कुड़ी, जिला जोधपुर (राजस्थान), उम्र 20 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  गोरखपुर से आये एजीएम रेलवे के लालकुआं स्टेशन के निरीक्षण में मिली यह खामियां...

मृतक का विवरण—

राहुल कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र, निवासी नियर देवाशीष होटल, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल, उम्र 21 वर्ष

पुलिस टीम—
1- श्री मनोज नयाल,
2- थानाध्यक्ष तल्लीताल
3- उ0नि0 सतीश उपाध्याय
4- अ0उ0नि0 सुनील कुमार
5- कांस्टेबल अनूप सिंह

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad Ad Ad
To Top