उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव डकैती कांड के आरोपियों का लंबा चौड़ा है आपराधिक रिकॉर्ड, इस कारण दिया डकैती को अंजाम,

हल्द्वानी। गोरापड़ाव में हुई डकैती पूर्व में हारे हुए जारी की साजिश का परिणाम निकला। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद पता चला है कि गोरापड़ाव में उक्त स्थान पर रोजाना लाखों रुपए का जुआ खेला जाता था। डकैती करने आए बदमाश यह सोचकर घटना को अंजाम दे गए कि उन्हें लगा जुआ का अड्डा चला रहे व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना ही नहीं दी जाएगी। और वह लोग सारा माल लूटकर आसानी से हजम कर जाएंगे। परंतु लुटे हुए लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देने का निर्णय लिया, और जुए को कमेटी की किस्त जमा करने की तारीख का नाम भी दिया गया, परंतु पुलिस पूछताछ में जुआ खेले जाने की पुष्टि हो गई। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई, परिणाम स्वरूप उक्त घटना का खुलासा हो गया, जिसमें हथियारों के बल पर लाखों की डकैती डालने वाले, 02 नकाबपोश आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए, जिनके पास से पिस्टल-तमंचे समेत 08 जिंदा कारतूस और लूटी गयी धनराशि बरामद कर ली गई।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.08.2026 को वादी नारायण दास पुत्र रोशन लाल निवासी अम्बा बिहार तीनपानी हल्द्वानी जनपद नैनीताल द्वारा हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी कि 10 अज्ञात हथियार बंद बदमाशों द्वारा kia शोरुम के पीछे स्थित आफिस/गैराज गोरापड़ाव तीनपानी में डकैती डालकर वादी व उसके परिचितों के लगभग *08 लाख रु0, 12 मोबाइल फोन व 03 सोने की चैन व अंगूठी आदि लूट ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु0 एफ0आई0आर0 नं0 284/26 धारा 310(2) बीएनएस बनाम 10 अज्ञात वन्दूकधारी के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, विवेचना प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता को सुपुर्द की गयी।
उक्त गठित टीमों द्वारा सुरागरसी व विवेचना में वादी तथा गवाहों के बयान घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं सर्विलॉस की बारीकी से अवलोकन करने पर उक्त घटना में प्रकाश में आये 02 संदिग्ध व्यक्ति क्रमश 1-वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू पुत्र सुखपाल सिंह निवासी विथा अकबर सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर उम्र 25 वर्ष, 02- रखवीर सिंह पुत्र हरविन्दर सिंह निवासी ईश्वरपुर थाना शीषगढ़ जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष को पूछताछ हेतु कोतवाली हल्द्वानी लाया गया।
पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यक्ति वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू और रखबीर सिंह किच्छा निवासी यश सिडाना से मिले और उसने बताया कि वह लाखों का जुआ हारने के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहा था व उसकी माता का भी स्वास्थ्य खराब चल रहा था। यश सडाना ने कहा कि हल्द्वानी के गोरापडाव में बडे पैमाने में लाखों का जुआ खेला जाता है।
इसलिये उन्होंने मिलकर डकैती की योजना बनायी और लूटी हुई रकम से यश द्वारा जुए में हारी हुई रकम की भरपायी करने और शेष रकम को आपस में बांटने की बात तय हुई। इसके पश्चात इन्होने अन्य लोगों को सम्मिलित किया और घटना से पूर्व घटनास्थल की रैकी करना शुरू कर दिया। इसके उपरान्त अभियुक्तों ने वादी के कार्यालय में नकाबपोश बनकर हथियारों के दम पर योजनाबद्व तरीके से उक्त डकैती की घटना को अन्जाम देकर नकदी, सोने की चैन और मोबाईल लेकर मौके से फरार हो गये। लूटी हुई रकम आपस में बांटकर अपने-अपने ठिकानों को चले गये साथ ही लूटे हुए मोबाईलों को रास्ते में ही फैंक दिया जिससे कि डिजीटल फुट प्रिन्ट्स न मिल सके। दोनों को इनके जुर्म से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 61(2) व 317(3) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। अपराध को संगठित तरीके से कारित करने के आधार पर बीएनएस के नये प्रावधानों के अन्तर्गत भी कार्यवाही की जायेगी जिसमें आजीवन कारावास से मृत्यु दण्ड तक का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय से फरार चल रहे बरेली रोड क्षेत्र के इस वारंटी को हल्दूचौड़ पुलिस ने दबोचा,

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1- वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू पुत्र सुखपाल सिंह निवासी विथा अकबर सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर उम्र 25 वर्ष,
2- रखवीर सिंह पुत्र हरविन्दर सिंह निवासी ईश्वरपुर थाना शीषगढ़ जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  बार-बार पत्नी के विवाद से तंग पति भागा गौला नदी में कूदने.. पीछे भागे पत्नी और पुलिस..

बरामदगी-

  • वंशप्रीत से 31000/- 04 जिन्दा कारतूस
  • रखवीर सिंह से ₹35000/- एवं एक तमंचा 315 बोर में 04 जिंदा कारतूस

आपराधिक इतिहास- अभियुक्त रखवीर सिंह उपरोक्त-

1-Fir no- 80/23 धारा 120बी,147,148,149,307, 323, 506 भादवि चा0 थाना केलाखेड़ा
2- Fir no-169/23 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट चा0 थाना केलाखेड़ा
3- Fir no- 231/24 धारा 109, 115(2), 190,191(2),191(3),351(2), 352 बीएनएसव 25 आर्म्स
एक्ट चा0 थाना दिनेशपुर
4- Fir no- 478/25 धारा 109, 125,190,191(2),191(3),351(2),352, 61 बीएनएस व 25(1)(बी)
आर्म्स एक्ट चा0 थाना रुद्रपुर
5- Fir no- 258/23 धारा 323,427,436,504,506 भादवि0, चा0 थाना-नानकमत्ता।
अभियुक्त वंशप्रीत का आपराधिक इतिहास प्राप्त किया जा रहा है।

पुलिस टीम- थाना पुलिस टीम, SOG, cyber team, crime specialist, BDS/ डॉग स्क्वायड एवं क्राइम सीन विशेषज्ञ

To Top