लालकुआं। नगर के मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर में प्राचीन यज्ञशाला को 20 वर्ष बाद जागृत करने के साथ-साथ नवनिर्मित पेयजल टैंक, भोजन कक्ष समेत सात योजनाओं का क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने विधिवत लोकार्पण किया।
दोपहर को अवंतिका कुंज देवी मंदिर प्रांगण में पहुंचे क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आस्था के केंद्र मां अवंतिका कुंज मंदिर में वह प्राचीन समय से ही आस्था रखते हैं इसीलिए समय-समय पर यहां आकर मां के दर्शन करते हैं उन्होंने कहा कि क्षेत्र की खुशहाली को लेकर यहां के लोग समय-समय पर मंदिर में आकर धार्मिक अनुष्ठान एवं यज्ञ आदि करते रहें इससे रोग शोक दुःख दरिद्र सब दूर हो जाएंगे।
इस मौके पर उन्होंने प्राचीन यज्ञशाला जिसको 20 साल बाद जागृत किया गया, नर्निमित पानी की टंकी, भोजन कक्ष, वॉटर फाउंटेन, धार्मिक सेल्फी प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरे, इंटरलॉकिंग रोड्स, माँ शीतला देवी मंदिर का भूमि पूजन किया। इसके अलावा क्षेत्रीय सांसद वह अन्य गणमान्य लोगों ने मंदिर के दानदाताओं और वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती ने कहा कि मंदिर प्रांगण में आज से नि:शुल्क
संगीत शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा और बच्चों को नि:शुल्क ट्यूशन पढ़ाया जाएगा।
लगभग 3 घंटे चले उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, साइंटिस्ट एमपी भट्ट, तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बांगड़ी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, हरीश नैनवाल, संजीव शर्मा, सोनू गोयल, गोपाल दत्त जोशी, रविंदर यादव, नंदन गोस्वामी दीपक जोशी और प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
फोटो परिचय- अवंतिका कुंज देवी मंदिर में सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ करते सांसद अजय भट्ट व अन्य





