लालकुआं। हल्द्वानी से शॉपिंग कर लालकुआं को लौट रहे दो दोस्तों की बाइक कंटेनर से टकरा गई जिसमें से एक की हालत नाजुक है पुलिस एवं स्थानीय निवासियों द्वारा दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर को हल्द्वानी से कपड़ों की खरीदारी कर दो दोस्त अमन सिंह उम्र 30 वर्ष एवं अमन गुप्ता उम्र 28 वर्ष बाइक द्वारा लालकुआं को आ रहे थे, जैसे ही वह डिपो नंबर पांच के सामने पहुंचे थे, तभी आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी गाड़ी कंटेनर से भिड़ गई, परिणाम स्वरूप मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि अमन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, तथा अमन गुप्ता को चोट आ गई, 108 सेवा एवं स्थानीय लोगों द्वारा एक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दुचौड़ तथा दूसरे को डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है, जहां अमन सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों युवक लालकुआं नगर के निवासी हैं।





