उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड को आज मिलेगा मुख्यमंत्री…. पढ़ें उन प्रमुख 10 दावेदारों के बारे में जिनमें से किसी एक को इस राज्य की सौपीं जा सकती है बागडोर

उत्तराखंड में गत 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने के बाद से मुख्यमंत्री को लेकर रोजाना तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रह रहा है, वैसे हर पांच साल में सत्ताधारी दल बदलने का मिथक भाजपा ने इस बार विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर तोड़ दिया, लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पिछले 10 दिनों से ऊहापोह बना हुआ है।

इस अवधि में एक नहीं 10 नाम चर्चा में रहे, जिनमें चुनाव हार जाने के बावजूद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मजबूती से डटे रहे।

अब चर्चा में रहे नामों में किसके सिर ताज सजेगा या फिर भाजपा नेतृत्व किसी अन्य के सिर पर हाथ रखता है, इसे लेकर सोमवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में तस्वीर साफ हो जाएगी। इस पर सभी की नजर टिकी हुई है।

चर्चा में रहे ये नाम

पुष्कर सिंह धामी

पिछली भाजपा सरकार में जुलाई में हुए दूसरे नेतृत्व परिवर्तन के बाद पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंपी गई थी। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने धामी को चेहरा घोषित किया था। चुनाव में पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया, लेकिन धामी खटीमा से चुनाव हार गए। यद्यपि, वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में मजबूती से डटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योगपति प्रवासी उत्तराखंडी दंपति ने अपने पैतृक गांव में पलायन रोकने और विकास योजनाओं को नई गति देने के लिए लिया यह महत्वपूर्ण निर्णय……………… मुख्य विकास अधिकारी ने दिया यह आश्वासन………………

डा.रमेश पोखरियाल निशंक

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक का नाम भी चर्चा में रहा। यह माना गया कि हरिद्वार से सांसद डा निशंक के व्यक्तित्व एवं उनके लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी उन्हें फिर से अवसर दे सकती है।

अजय भट्ट

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री एवं नैनीताल से सांसद अजय भट्ट को भी मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। वर्ष 2017 में उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया, लेकिन भट्ट स्वयं चुनाव हार गए। इसके बाद नैनीताल उधम सिंह नगर सीट से लोकसभा चुनाव जीतकर वह सांसद बने और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री के तौर पर सेवा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तेदारी में जा रहे हल्द्वानी के प्रतिष्ठित व्यवसायी की कार लालकुआं के पास कैंटर से भिड़ी.............. सास बहू गंभीर............. देखें घटना का वीडियो...........

अनिल बलूनी

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का नाम भी चर्चा में है। केंद्रीय नेतृत्व के करीबी माने जाने वाले बलूनी राज्य के विकास और यहां के सरोकारों को लेकर लगातार जुटे हैं। उनके प्रयासों से राज्य को कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं।

डा धन सिंह रावत

पिछली भाजपा सरकार में दो बार हुए नेतृत्व परिवर्तन के दौरान भी निवर्तमान मंत्री डा धन सिंह रावत मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल थे। इस बार भी वह इस दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं।

ऋतु खंडूड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की पुत्री एवं दोबारा विधायक चुनी गई ऋतु खंडूड़ी भूषण का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में है। उनकी दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से भेंट को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

सतपाल महाराज

आध्यात्मिक गुरु एवं निवर्तमान मंत्री सतपाल महाराज के पार्टी के केंद्रीय नेताओं से अच्छे संपर्क हैं। वह पूर्व में केंद्र में राज्यमंत्री रह चुके हैं। पिछली बार भी वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ व्यापार मंडल के जल्द होंगे चुनाव............ इन व्यापारी प्रतिनिधियों को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी..............

बंशीधर भगत

वर्तमान विधानसभा में सबसे वरिष्ठ विधायक एवं निवर्तमान मंत्री बंशीधर भगत का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में है। हाल में उनके दिल्ली दौरे को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

अरविंद पांडे

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद लगातार विधायक रहे तथा जनता में अपनी मजबूत पकड़ वाले ब्राह्मण नेता अरविंद पांडे वर्षों से भाजपा नेतृत्व के बीच अपनी पैठ बनाये हुवे है। साथ ही विभिन्न अवसरों पर उन्होंने अपनी श्रेष्ठता साबित कर सबका ध्यान खींचा है। वह शिक्षा मंत्री रहते हुए अकेले ऐसे मंत्री के तौर पर इस बार विजई हुए जब राज्य बनने के बाद इस पद पर रहते हुए कोई नहीं जीत सका था।

मदन कौशिक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अगुआई में पार्टी ने राज्य में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। उनकी भी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में ठीक पैठ है।

To Top