लालकुआं। यहां दो पक्षों के बीच दो बार हुई मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है, रात साढ़े 10 बजे बाद भी पांच दर्जन से अधिक दोनों पक्षों के लोग कोतवाली परिसर में जमे हुए हैं, जबकि दोनों पक्षों के बीच कोतवाली परिसर में ही वार्ता का दौर भी जारी है। इससे पूर्व जब पहली बार दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हुई, तो उसके बाद भी दोनों पक्षों में कोतवाली परिसर में ही समझौता हो गया था, समझौते के बाद पुनः ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में मारपीट की घटना घटित हो गई, उसके बाद पुनः क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। तथा दोनों पक्षों की ओर से भारी संख्या में लोग स्थानीय कोतवाली में एकत्रित हो गए, तथा पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया, तब से अब तक स्थानीय कोतवाली में दर्जनों की संख्या में लोग जमे हुए हैं, तथा अब तक मामले में बातचीत का क्रम जारी है। फिलहाल क्षेत्र में उक्त मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।





