रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षाफल मंगलवार को घोषित हो गया है। इसके साथ ही सुधार परीक्षा (द्वितीय) 2023 का परिणाम भी घोषित किया है । शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट पूर्वाह्न 11.30 बजे परीक्षाफल की घोषणा की।
![](https://pahadvarta.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240430-WA0012.jpg)
![](https://pahadvarta.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240430-WA0005.jpg)
विघालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल-इण्टर मीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया है।
![](https://pahadvarta.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240430-WA0006.jpg)
इण्टरमीडिएट परीक्षाफल वर्ष 2024 के प्रमुख बिन्दु
- इण्टरमीडिएट परीक्षा-2024 का कुल परीक्षाफल 82.63% है, इसमें बालकों का उत्तीर्ण 78.97% तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण 85.96% रहा।
PIYUSH KHOLIYA, VIVEKANAND I.C. RANIDHARA ROAD ALMORA के छात्र एवम् KANCHAN JOSHI, HGS SVM IC KUSUMKHERA HALDWANI NAINITAL की छात्रा ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 488/500 कुल 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
![](https://pahadvarta.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240430-WA00101.jpg)
ANSHUL NEGI, APIC JAWAHAR NAGAR RUDRAPRAYAG के छात्र ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 485/500 कुल 97.00% अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
![](https://pahadvarta.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240430-WA0011.jpg)
❖ HARISH CHANDRA BIJALWAN, S.V.M.I.C AWAS VIKAS RISHIKESH DEHRADUN के छात्र एवम् AYUSH AWASTHI, GOSWAMI GANESH DUTT SARASWATI VIDYA MANDIR IC UTTARKASHI के छात्र ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 480/500 कुल 96.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
- सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 9937 कुल 10.79 प्रतिशत है।
- प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 37581 कुल 40.84 प्रतिशत है।
- द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 27607 कुल 30.00 प्रतिशत है।
- तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 226 कुल 0.24 प्रतिशत है।
- प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा 2024 में जनपद बागेश्वर कुल 93.00 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा है।
हाईस्कूल परीक्षाफल वर्ष 2024 के प्रमुख बिन्दु
हाईस्कूल परीक्षा-2024 का कुल परीक्षाफल 89.14 % है, इसमें बालकों का उत्तीर्ण 85.59 % तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण 92.54% रहा।
PRIYANSHI RAWAT, J.B.S.G.I.C. GANGOLIHAT PITHORAGARH की छात्रा ने हाईस्कूल परीक्षा में 500/500 कुल 100.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
SHIVAM MALETHA, JANTA HSS MANIPUR CHAKA RUDRAPRAYAG ने 498/500 कुल 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
AYUSH, S V MIC SRIKOT GANGANALI PAURI GARHWAL ने हाईस्कूल परीक्षा में 495/500 कुल 99.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
- सम्मान सहित उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 10594 कुल 9.42 प्रतिशत है।
- प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 31116 कुल 27.68 प्रतिशत है।
- द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 44320 कुल 39.43 प्रतिशत है।
- तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 14139 कुल 12.58 प्रतिशत है।
- प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा 2024 में जनपद बागेश्वर कुल 95.42 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा है।
![](https://pahadvarta.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://pahadvarta.com/wp-content/uploads/2021/12/PahadVarta_logo_v1.2_blackx250-1.png)