उत्तराखण्ड

लालकुआं कोतवाली पहुंचे परिजनों ने युवती की मौत मामले में लगाए गंभीर आरोप…

लालकुआं। मदरसन कंपनी से निकलते हुए सड़क में मूर्छित होकर गिरी युवती की मौत पर परिजनों ने षड्यंत्र का संदेह जाहिर करते हुए समय पर इलाज न देने का फैक्ट्री प्रबंधन पर आरोप लगाया है।
मृतका युवती रिमझिम के पिता मनोहर लाल द्वारा स्थानीय कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री रिमझिम जब ड्यूटी से लौटते समय सड़क में गिर गई तो उसे नजदीकी किसी अस्पताल में नहीं ले जाया गया, जब तक वह अस्पताल पहुंची तब तक देर हो चुकी थी, फैक्ट्री प्रबंधन ने इलाज में लापरवाही बरती, साथ ही उनका यह भी संदेह है कि युवती से संभवतः जबरन काम कराया गया होगा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई होगी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा का कहना है कि तहरीर पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे की पार्किंग में खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव… पुलिस जांच में जुटी…

Ad Ad Ad
To Top