लालकुआं। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ में हो रहे छात्र संघ चुनाव में प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटी में कैद हो गया है, मतदान के दौरान 1440 वोटों में से 1078 वोट पड़े, जो की कुल वोट का 74.86 % है।
इससे पूर्व छात्र संघ चुनाव में 1 बजे तक 61.24 प्रतिशत मतदान हुआ, 1 बजे तक 1440 वोटों में से 892 वोट पड़े थे। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी समर्थक कार्तिक रजवार और एनएसयूआई समर्थक तनुजा सामंत के बीच सीधा मुकाबला है, उक्त छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा की साख भी जुड़ी हुई है।
![](https://pahadvarta.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://pahadvarta.com/wp-content/uploads/2021/12/PahadVarta_logo_v1.2_blackx250-1.png)