उत्तराखण्ड

कांग्रेस छोड़ने वालों का क्रम जारी………. जनपद नैनीताल में और इन प्रतिनिधियों ने ली भाजपा की सदस्यता………….

हल्द्वानी। भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी व भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम व विधानसभा प्रभारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल के समक्ष सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ हरीश बिष्ट के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके समर्थकों में 26 ग्राम प्रधान व 18 क्षेत्र पंचायत सदस्यों समेत कुल 70 जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की भी सराहनीय भूमिका रही।

To Top