उत्तराखण्ड

दो बच्चों के साथ लापता पत्नी की तलाश में दर-दर की ठोकरे खाने को विवश पति, इस रिश्तेदार पर है शक,

लालकुआं। नगर में निवास करने वाली विवाहिता अपने दो बच्चों को लेकर पिछले 17 दिन से लापता है, जिनकी तलाश में पति दर-दर की ठोकरे खाने को विवस है, वही लालकुआं छोड़ गई एक बच्चा भी अपनी मां के लिए रो-रो कर बेहाल है।
पीड़ित पति संजय पुत्र सीता राम, निवासी पुल के नीचे तिवारी नगर, वार्ड नं0-6, रेलवे बाजार, लालकुआँ, जनपद नैनीताल, के अनुसार 08 वर्ष पूर्व उसका विवाह काजल के साथ हुआ, जिसके बाद दीपक उम्र 06 वर्ष, देव उम्र 03 वर्ष एवं पवन उम्र 1 वर्ष हुवे। पत्नी काजल दिनांक 10-06-2026 रात्रि लगभग 10 बजे बिना किसी को बताए घर से बाहर चली गई। मेरी पत्नी जाते समय घर से मेरे दो छोटे बच्चों पवन एवं देव को भी साथ ले गई तथा घर में रखी लगभग 5,000 (पांच हजार रुपये) की नकदी भी ले गई है। वर्तमान में मेरा पुत्र दीपक मेरे पास है, जो अपनी मां के नहीं मिलने के कारण बार-बार रो रहा है। मैं स्वयं भी अपनी पत्नी की तलाश करते-करते मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान हो चुका हूँ। मेरी लापता पत्नी का विवरण / हुलिया नाम काजल शर्मा, रंग सांवला, कद लगभग 05 फीट, पहनावा हरे रंग का सलवार सूट एवं पैरों में चप्पल पहने हुए है। मैंने अपनी पत्नी को काफी तलाश किया। लेकिन वह कहीं नहीं मिली। मुझे किसी अनहोनी घटना की आशंका है, मुझे पूरा शक है कि बहनोई सचिन मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इन दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं, जिस कारण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। लालकुआं कोतवाली में 17 दिन पूर्व संजय द्वारा गुमशुदगी की तहरीर दी गई है, तथा वह अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ पत्नी की तलाश में दर-दर की ठोकर खा रहा है, परंतु जैसे-जैसे काजल की गुमसुदगी के दिन बढ़ते जा रहे हैं, संजय और उसका परिवार विभिन्न आशंकाओं को लेकर अत्यंत चिंतित है।

To Top