उत्तराखण्ड

हल्दूचौड़ व्यापार मंडल के जल्द होंगे चुनाव………… इन व्यापारी प्रतिनिधियों को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…………..

लालकुआं। प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ के मुख्य चुनाव अधिकारी संदीप पाण्डे ने हल्दू‌चौड़ व्यापार मंडल चुनाव हेतु सह चुनाव अधिकारियों की घोषणा करते हुए वरिष्ठ व्यापारी एवं समाजसेवी संजय दुम्का और त्रिलोचन पाठक को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।
.हल्दूचौड़ प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव जल्द संपन्न कराने के उद्देश्य से मुख्य चुनाव अधिकारी एवं मोटाहल्दू व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप पांडे ने दो सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की है, नियुक्त किए गए सह चुनाव प्रभारियों में संजय दुम्का व विलोचन पाठक (रिंकू पाठक) शामिल है, उनकी नियुक्ति पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पाण्डे, जिला निर्वाचन अधिकारी रामपाल गंगोला और हल्दूचौड नगर इकाई प्रभारी रविन्द्र बोरा ने खुशी व्यक्त की है,
फाइल फोटो- संजय दुम्का और त्रिलोचन पाठक

To Top