उत्तराखण्ड

विधायक लालकुआं ने उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण समिति की देहरादून में आयोजित बैठक में इंदिरानगर हल्द्वानी एवं सेंचुरी मिल से निकलने वाले गंदे पानी के नाले को लेकर किया यह बड़ा काम…….

लालकुआं। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण समिति की देहरादून में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने इंदिरानगर हल्द्वानी से निकलने वाले गंदे पानी के नाले से फैल रहे प्रदूषण एवं सेंचुरी पेपर मिल का मामला उठाया,

बैठक में सर्वसम्मति से दोनों मामलों में सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण में मिसाल बने नरेश चन्द्रा, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने किया सम्मानित


देहरादून में आयोजित उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण समिति की बैठक विधानसभा में समिति के सभापति शक्तिलाल शाह (विधायक घनसाली) की अध्यक्षता में आयोजित की गयी, विभिन्न विभागों की मौजूदगी में आयोजित उक्त बैठक के दौरान समिति के वरिष्ठ सदस्य लालकुआं क्षेत्र के विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहां की हल्द्वानी के इंदिरा नगर क्षेत्र से निकलने वाले गंदे पानी के नाले से जबरदस्त प्रदूषण फैल रहा है उक्त नाले का गंदा पानी बरेली रोड के कई गांव मैं प्रदूषण फैलाने के साथ-साथ पर्यावरण को भी दूषित कर रहा है जिस पर आवश्यक कदम उठाते हुए अभिलंब कार्रवाई करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेला देखने जा रहे युवक को लालकुआं में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत;

इसके अलावा उन्होंने सेंचुरी पल्प पेपर मिल से निकलने वाले गंदे पानी को मानकों के अनुरूप रखने की जोरदार मांग की। समिति में दोनों मामलों पर अभिलंब आवश्यक कदम उठाते हुए सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र के हाइवे में चार दिन के भीतर चार जवान मौतों से दहशत,


फोटो परिचय- उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण समिति की देहरादून में आयोजित बैठक का दृश्य

Ad Ad
To Top