उत्तराखण्ड

नहीं रही लालकुआं की आमां………….. क्षेत्र में शोक की लहर…………..

लालकुआं। नगर क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यों में निरंतर प्रतिभाग करने वाली तथा लालकुआं की आमां के नाम से जानी जाने वाली सावित्री देवी उम्र 89 वर्ष का हृदय गति रुकने से देहावसान हो गया, उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
यहां वार्ड नंबर एक निवासी
सावित्री देवी उम्र 89 वर्ष का घटा रात्रि लगभग 2 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया प्रातः जैसे ही क्षेत्र वासियों को उनके निधन की खबर मिली तो भारी संख्या में लोग उनके आवास पर एकत्र हो गए, तथा गमगीन माहौल में उनकी शव यात्रा निकाली गई, तथा रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उनके दोनों पुत्रों उम्मेद सिंह मेहरा और दान सिंह मेहरा ने मुखाग्नि दी, चित्रशिला घाट में श्रद्धांजलि देने वालों में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, कैलाश चंद्र पंत, पवन कुमार चौहान, दीवान सिंह बिष्ट, हयात सिंह मियान, कमलेश यादव, धन सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, उनके पोते भूपेंद्र सिंह मेहरा, सौरभ मेहरा, गौरव मेहरा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के पीआरओ लक्ष्मण खाती, सुरेंद्र सिंह लोटनी और संजय म्यान सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे। विदित रहे कि सावित्री देवी क्षेत्र में होने वाले तमाम सांस्कृतिक एवं धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करती थी, तथा क्षेत्रवासियों को भी प्रेरित किया करती थी, जिसके चलते वह क्षेत्र में लालकुआं की आमां के नाम से भी प्रचलित थी।
फाइल फोटो- सावित्री देवी

To Top