लालकुआं। विद्युत आपूर्ति ठप होने से नाराज बिंदुखत्ता के युवक द्वारा विधायक डॉ मोहन बिष्ट के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के बाद पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लेकर उक्त पोस्ट डिलीट करवाई, गई तथा उससे माफी नामा भी लिखवाया गया, परंतु कोतवाली से घर जाकर उक्त युवक ने दूसरी पोस्ट सोशल मीडिया में डाल दी, ज़िससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज दोपहर को कोतवाली में नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल उक्त युवक को गिरफ्तार करने की जोरदार मांग की, जिसके बाद पुलिस ने उक्त युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर बातचीत की, तो नाराज युवक का कहना था कि लंबे समय से बिंदुखत्ता क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती चल रही है, तथा बिंदुखत्ता को राजस्व गांव भी नहीं बनाया गया है, जिससे वह अत्यंत आहत है। युवक का कहना था कि विधायक डॉ मोहन बिष्ट उक्त विद्युत कटौती को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं, जिससे उसे अत्यधिक नाराजगी है। जिसके चलते उसने सोशल मीडिया में पोस्ट डाली है, इसके बाद उक्त युवक की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता भी कराई, जिसमें उसने विद्युत कटौती की समस्या उठाई, कोतवाल ब्रजमोहन सिंह राणा ने कहा कि आरोपी युवक को समझाया जा रहा है, उसने भविष्य में विधायक के खिलाफ टिप्पणी न करने का आश्वासन भी दिया है।





