उत्तराखण्ड

पुलिस द्वारा शाम को अचानक ऑपरेशन इवनिंग स्टॉर्म चलाकर की शराबियों की धरपकड़, 55 मौके से पकड़े, कई भागे….. देखें वीडियो

पुलिस के “ऑपरेशन इवनिंग स्टाँर्म” से हुडदंगियो की सामत
सायंकालीन पुलिस चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने/पिलाने वाले 55 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही
श्री पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा इवनिंग स्टाँर्म अभियान के तहत सायंकालीन पुलिस चेकिंग के माध्यम से होटल/ठेला एवम रेहडी इत्यादि सार्वजनिक स्थानो मैं शराब पीने/पिलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने हल्द्वानी, रामनगर, भवाली समेत इन शहरों के पुलिस अधिकारियों के किए ताबड़तोड़ तबादले,


इसी क्रम में श्री हरवंश सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना/चौकी पुलिस द्वारा ऑपरेशन इवनिंग स्टॉर्म के तहत आज शहर के होटल, ढाबों, ठेलियों, सार्वजनिक स्थानों पर आकस्मिक चैकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों मैं शराब पीने/पिलाने वाले कुल-55 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही कर उन्हे 12000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया। तथा सभी होटल,ढाबा,ठेली संचालकों व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों तथा चालकों को हिदायत दी गई कि भविष्य में ऐसे कार्यों की पुनरावृत्ति होने पर पुनः कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

                      *मीडिया सेल*
                   *जनपद नैनीताल*।
To Top