उत्तराखण्ड

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लालकुआं रेलवे स्टेशन के सामने फड़-ठेले में घुसी… मचा हड़कंप,

लालकुआं। हल्द्वानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलवे स्टेशन के सामने फड़ एवं खोखे में घुस गई, सौभाग्य से घटना के समय वहां पर भीड़भाड़ नहीं थी, जिससे जनहानि बच गई, परंतु इस दौरान एक आटो एवं एक ठेला समेत काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में उक्त कार को क्रेन की मदद से हटाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग 8 बजे हल्द्वानी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक रेलवे स्टेशन के ठीक सामने अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे फड़ नुमा ठेले में घुस गई, जिससे उक्त ठेला क्षतिग्रस्त हो गया, तथा उसमें रखा सारा सामान भी बिखर गया। उक्त कार ठेले में टकराने से पूर्व एक ऑटो में टक्कर मारती हुई आई। घटना के बाद कार में सवार युवकों को बमुश्किल बाहर निकाला, तथा कोतवाली पुलिस को सूचना देकर उन्हें कोतवाली भेज दिया गया। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी, उक्त घटना से कार भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे क्रेन की मदद से उठाकर हटाया गया।

To Top