फंदे पर लटका मिला युवक का शव
हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव को अपने भाई के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मुखानी पुलिस के अनुसार उमेश कांडपाल (21) निवासी गरुड्राबाज दन्या अल्मोड़ा देहरादून के एक होटल में शेफ था। युवक का भाई विवेकानंद अस्पताल के पास किराये पर रहता है। उमेश हल्द्वानी में अपने भाई के कमरे में आया था। रविवार सुबह उसका शव पंखे में फंदे में लटका मिला। पुलिस ने उसे फंदे से उतारकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया।
![](https://pahadvarta.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://pahadvarta.com/wp-content/uploads/2021/12/PahadVarta_logo_v1.2_blackx250-1.png)