लालकुआं। बोर्ड परीक्षा में नगर के होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा एकता त्रिपाठी ने 95% अंक प्राप्त कर जहां क्षेत्र का नाम रोशन किया है, वहीं परिवार को भी जबरदस्त खुशी प्रदान की है।
उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में लालकुआं वार्ड नंबर 3 निवासी एकता त्रिपाठी पुत्री वरिष्ठ व्यवसायी खजान त्रिपाठी एवं भावना त्रिपाठी के स्टेट रैंकिंग में 94 4% के साथ 24 वां स्थान हैं, जिसमें एकता के 500 में से 472 अंक है। एकता की इस उपलब्धि पर जहां परिवार में खुशी की लहर है, वही क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों एवं विद्यालय प्रबंधन ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं देने वालों में होली ट्रिनिटी स्कूल के प्रबंधक अजय चौधरी, प्रधानाचार्य रितु चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, लाल चंद्र सिंह, पवन कुमार चौहान, कैलाश चंद्र पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, धन सिंह बिष्ट, हेमंत नरूला समेत तमाम गणमान्य लोग शामिल हैं। लोगों ने बालिका को शुभकामनाएं दी है।
फाइल फोटो- एकता त्रिपाठी
