लालकुआं। नगर के वरिष्ठ व्यापारी की धर्मपत्नी का आकस्मिक निधन होने से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
नगर के राजीव नगर बंगाली कॉलोनी निवासी वरिष्ठ व्यापारी राजकुमार शर्मा की धर्मपत्नी अनीता शर्मा उम्र 55 वर्ष का बीती रात अचानक ब्लड प्रेशर लो हो गया, जिन्हें तुरंत ही परिजनों द्वारा डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई अनीता शर्मा की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
वह अपने पीछे चार पुत्रियों, दो पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।





