उत्तराखण्ड

सड़क दुर्घटना में बिंदुखत्ता निवासी युवा व्यवसाई की मौत से परिवार में मचा कोहराम..

​हल्द्वानी। रामनगर हल्द्वानी राजमार्ग में हुए भीषण सड़क हादसे में बिंदुखत्ता निवासी युवा ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई, उक्त व्यवसाई की असामयिक मौत से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुरियाखत्ता (बिंदुखत्ता), निवासी पुष्कर सिंह कार्की (पुत्र दीवान सिंह कार्की) पेशे से ट्रांसपोर्टर थे। उनके दो वाहन रानीखेत डामरीकरण कार्य में लगे हुए थे। गुरुवार सुबह करीब 8:00 बजे जब वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी कालाढूंगी के समीप एक अनियंत्रित बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुष्कर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुष्कर अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे और पूरे घर की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। वह स्वभाव से बेहद मिलनसार और कर्मठ व्यक्ति थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ समय पूर्व ही अपने पिता की हार्ड सर्जरी करवाई थी और वह परिवार की हर सुख-सुविधा का ध्यान रखते थे।
इस आकस्मिक दुर्घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। पुष्कर अपने पीछे अपनी पत्नी ममता, वृद्ध माता-पिता और दो मासूम बच्ची (दोनों पुत्री) को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने हल्द्वानी पहुंच रहे हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों के कहर और सड़कों पर कॉल बन कर दौड़ते में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मदरसन कंपनी मामले में 30 लोगों के खिलाफ संगीन मुकदमे दर्ज, होगी गैंगस्टर और गुंडा एक्ट में कार्रवाई... देखें वीडियो...

Ad Ad Ad
To Top